{"_id":"698b8752a730b49100051240","slug":"secretary-suspended-for-misappropriation-of-cattle-sitapur-news-c-102-1-slko1037-149958-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गोवंश की हेराफेरी में सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गोवंश की हेराफेरी में सचिव निलंबित
Wed, 11 Feb 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पहला ब्लॉक की बेलहरी ग्राम पंचायत में गोशाला में अधिक गोवंश दिखाकर हेराफेरी की पुष्टि हुई है। डीपीआरओ निरीश चंद्र साहू ने इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी अंबुज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।
डीपीआरओ निरीश चंद्र साहू ने बताया कि जिलाधिकारी से बेलहरी गांव में संचालित गोशाला में फर्जी संख्या दिखाकर भुगतान की शिकायत हुई थी। इस पर डीएम ने दो सदस्यीय जांच समिति से जांच कराई।
जांच में सामने आया कि गोशाला में निरीक्षण के समय 181 गोवंश मिले। इसमें 80 प्रतिशत पशुओं की टैगिंग मिली। वहीं, 150 क्विंटल भूसा उपलब्ध मिला। इसमें आधा भूसा खराब हो चुका था। वहीं, 14 बोरी चोकर रखा मिला। जांच कमेटी को साईलेज व हरे चारे की उपलब्धता नहीं मिली। डीपीआरओ ने बताया कि सचिव पहला ब्लॉक से संबद्ध करते हुए एडीओ पंचायत बिसवां राजेश श्रीवास्तव को इनके मामले में जांच अधिकारी नामित किया गया है। (संवाद)