फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   secratary suspend in fraud case

51 लाख गबन के आरोपी सचिव निलंबित

Tue, 25 Jun 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
secratary suspend in fraud case
सीतापुर। गांव के विकास के लिए आई राशि का गबन करने के आरोपी सचिव को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत पर जांच अफसर को दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर की गई है। जांच में 51.48 लाख रुपये का गबन पाया गया। प्रकरण विकास खंड सिधौली की ग्राम पंचायत उनई का है।
विज्ञापन

यहां के निवासी रामलखन, महेश आदि ने विकास कार्य न कराने, राशि गबन करने एवं ग्राम पंचायत के दस्तावेज गायब करने की शिकायत डीएम से बीते बरस जनवरी माह में की थी। इसकी जांच एक्सईएन आरईएस को दी गई। इनके द्वारा दस्तावेज मांगें जाने पर वांछित दस्तावेज के स्थान पर अन्य दस्तावेजों को प्रस्तुत कर भ्रमित किया गया।
विज्ञापन

अन्य आरोप लगाते हुए जांच दी गई। साथ ही डीडीओ ने बैंक स्टेटमेंट के आधार 51 लाख 48 हजार 721 रुपये दुरुपयोग किए जाने का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिया। इस संबंध में सचिव अवधेश कुमार ने डीपीआरओ को अवगत नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओं ने अन्य आरोपों का उल्लेख करते हुए ग्राम पंचायत उनई के तत्कालीन सचिव अवधेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। अवधेश गोंदलामऊ ब्लॉक में तैनात हैं, इसलिए वहीं ब्लॉक से संबद्ध किया गया है। जांच एडीओ पंचायत बेहटा को दी गई है।

एडीओ पंचायत कराएंगे एफआईआर
डीपीआरओ इन्द्र नारायण सिंह यादव ने एडीओ पंचायत सिधौली को ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश कुमार के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जारी पत्र में कहा है कि दस्तावेज गायब करने एवं ग्राम पंचायत से आहरति राशि 51,48,244 रुपये के दुरुपयोग के लिए प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed