फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   schools opening from monday

सात फरवरी से स्कूल खुलने को लेकर तेज हुईं तैयारी

Sun, 06 Feb 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
schools opening from monday
सीतापुर। कोरोना के कारण जनवरी से बंद चल रहे स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। सीएम की घोषणा के बाद स्कूल कॉलेजों ने अपने यहां पर तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि, स्कूल खुलने को लेकर अभी कोई आदेश डीआईओएस को नहीं मिला है। जनवरी माह में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पूरे माह स्कूल बंद रहे थे। इधर शासन ने छह फरवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

अब कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार से स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई है। सुमित्रा इंटर कॉलेज, स्टडीवेल पब्लिक स्कूल, अग्रवाल पब्लिक स्कूल सहित तमाम स्कूलों में शनिवार को स्कूल खोलने को लेकर तैयारियां होती रही। यहां पर बेंचों को साफ किया जाता रहा। स्कूल के शिक्षक बच्चों के रजिस्टर दुरूस्त करते रहे।
विज्ञापन

बसंत पंचमी के अवसर पर कई स्कूलों में पूजन अर्चन के बाद सोमवार से नए दाखिलों की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। फरवरी माह में स्कूल खुलने जा रहे है। अभी तक कई विद्यालयों ने अपने यहां पर तिमाही एग्जाम नहीं कराए थे। अब वह स्कूल खुलने पर पहले अपने एग्जाम कराएंगे। उसके बाद बच्चों की वार्षिक परीक्षा कराए जाने की तैयारी शुरू हो जाएगी। भले ही कोरोना की लहर कमजोर पड़ने लगी है। लेकिन स्कूल कॉलेज खुलने पर प्रोटोकॉल का पूरी तरीके से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के बाहर बच्चों को हाथ सैनिटाइज करवाए जाएंगे। उसके बाद उनको सिटिंग प्लान भी कोविड के अनुसार बनाया जाएगा। इसको लेकर कॉलेजों ने अपने यहां पर तैयारियां शुरू कर दी है। डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि सात फरवरी से स्कूल खुलने की जानकारी मिली है। लेकिन अभी कोई लिखित आदेश नहीं आया है। आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed