फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   School going girl kidnapped by miscreants, villagers rescued her

Sitapur News: स्कूल जा रही छात्रा को बदमाशों ने किया अगवा, ग्रामीणों ने छुड़ाया

Thu, 22 Jan 2026 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
School going girl kidnapped by miscreants, villagers rescued her
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में बुधवार को बदमाशों ने एक छात्रा को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। ग्रामीणों ने वैन रुकवाकर छात्रा को छुड़वाया। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें एक आरोपी विद्यालय का पूर्व चालक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा सुबह साइकिल से विद्यालय जा रही थी। आरोप है कि अर्थलपुर के निकट एक वैन से उतरे चार लोगों ने छात्रा को रोककर तमंचे के बल पर वैन में बिठा लिया। इसके बाद पीड़िता से बदमाशों ने वैन में छेड़छाड़ की। वैन जब पड़रखा पुल पर पहुंची तो ग्रामीणों को देखकर छात्रा चिल्लाने लगी। ग्रामीणों ने वैन रुकवाई। इस बीच चारों आरोपी वैन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुर्गिनपुरवा निवासी अरमान व हरिकिशुनपुर निवासी बंटी की पहचान की। वहीं, दो युवकों की पहचान नहीं हो पाई। सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि अपहरण व छेड़छाड़ की जानकारी मिली है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में नहीं दिख रहा एंटी रोमियो का असर
पुलिस विभाग लगातार मिशन शक्ति अभियान चलाने का दावा कर रहा है। इसके बावजूद ऐसी घटना विभाग को आइना दिखाने का काम कर रही है। सरेराह किसी छात्रा का अपहरण होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। अन्य अभिभावकों में डर व दहशत का माहौल व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं मनबढ़ों के हौसले बुलंद करने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed