{"_id":"578280784f1c1b4b507fa7ad","slug":"school-exposed-to-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कटी मिट्टी, कभी भी ढह सकता स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कटी मिट्टी, कभी भी ढह सकता स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाई करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
मछरेहटा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय आदिलपुर का भवन कभी भी गिर सकता है। कारण यह है यहां पर स्कूल भवन की बाउंड्रीवाल टूटी हुई है। जिससे बरसात में स्कूल भवन की मिट्टी कटकर पड़ोस के तालाब में जा रही है।
विज्ञापन
इससे परिसर में नीव के करीब कई गड्ढ़े हो गए हैं। प्रधानाध्यापिका ने इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान, बीईओ व बीडीओ से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे शिक्षक व नौनिहाल दोनों भयभीत हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय आदिलपुर का भवन करीब पंद्रह वर्ष पहले बनवाया गया था। स्कूल तालाब के किनारे बना हुआ है। स्कूल की जलनिकासी इसी तालाब में होती है। बाउंड्रीवाल होने से मिट्टी का कटान नहीं होता था। करीब दो वर्ष पहले बाउंड्रीवाल टूट गई।
विज्ञापन
इसके बाद हल्की-सी बरसात होते ही भवन के नीचे से मिट्टी बहने लगती है। जो सीधे तालाब में जा रही है। इससे स्कूल में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। इससे भवन के गिरने की आंशका बनी हुई है। इसको लेकर प्रधानाध्यापिका ने कई बार ग्राम प्रधान, बीडीओ व बीईओ से शिकायत दर्ज कराई। लेकिन नतीजा नहीं निकल सका।
वहीं इस बार हुई बारिश से हालात और भी खराब हो गए हैं। भवन की नींव दिखाई देने लगी है। इससे शिक्षक व नौनिहाल भयभीत रहते हैं। लेकिन विभाग यह सब जानते हुए भी बेपरवाह बना हुआ है।