{"_id":"68530f862bbb2730c50afe2b","slug":"scholarship-scam-suspected-seven-educational-institutions-sued-sitapur-news-c-102-1-slko1037-134749-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छात्रवृत्ति घोटाले की आशंका, सात शिक्षण संस्थानों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छात्रवृत्ति घोटाले की आशंका, सात शिक्षण संस्थानों पर मुकदमा
Thu, 19 Jun 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। छात्रवृत्ति घोटाले की आशंका में डीएम के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने शहर कोतवाली में बुधवार देर रात सात शिक्षण संस्थानों के 14 कर्मचारियों पर केस दर्ज कराया है। इनमें तीन मदरसे भी शामिल हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव के अनुसार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजना की जांच की गई। इसमें वर्ष 2021-22 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले तथा वर्ष-2022-23 में आवेदन करने वाले कुछ संस्थान संदिग्ध पाए गए। उनके सत्यापन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को नामित किया गया था।
जांच में मामला संदिग्ध मिलने पर 14 कर्मचारियों पर केस दर्ज कराया गया है। इनमें श्री ब्रजेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल के दो, श्रीमती माया देवी स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज सिधौली के दो, श्री राम जानकी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दो, श्री बच्ची देवी शिवपाल सिंह के दो कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मदरसा हजरत गुलजार उलूम के दो कर्मचारी मदरसा अनवारूल उलूम सुल्तानपुर शाहपुर के दो अधिकारी और मदरसा इस्लामिया अरबिया मिसबाहउल उलूम गढ़िया हसनपुर के दो अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। आरोपियों पर 48 लाख रुपये के गबन का आरोप है।
इंस्पेक्टर अनूप शुक्ल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि शासकीय जांच में दोषी पाए गए शिक्षण संस्थानों पर केस दर्ज कराया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। जरूरत पड़ी तो धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी और आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।