फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sarayan water level stable; hardships persist.

Sitapur News: सरायन का जलस्तर स्थिर, दुश्वारियां बरकरार

Sat, 03 Oct 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sarayan water level stable; hardships persist.
 रामपुर मथुरा सीएचसी परिसर में भरा बाढ़ का पानी। - संवाद 
सीतापुर। सरायन और पिरई नदी का जलस्तर शुक्रवार को स्थिर रहा, लेकिन शहर में बाढ़ की दुश्वारियां कम नहीं हुईं। सरायन नदी खतरे के निशान से 3.45 मीटर ऊपर बह रही है। शहर के करीब 20 मोहल्लों में एक हजार से अधिक घर बाढ़ के पानी से घिरे हैं।
विज्ञापन


अधिकांश संपर्क मार्ग जलमग्न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से बनाए गए 11 आश्रय स्थल भी प्रभावित परिवारों की संख्या के सामने नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


बैजनाथ कॉलोनी, हाजीनगर, केशव ग्रीन सिटी, शास्त्रीनगर, लोनियन पुरवा, तरीनपुर, बिस्मिल्ला नगर, कोट, अंसारी टोला, आलमनगर, बट्सगंज, दुर्गापुरवा, कजियारा, मछली मंडी, गदियाना और नई बस्ती समेत कई इलाकों में पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटाघर से दुर्गापुरवा जाने वाली सड़क, कजियारा से महिला डिग्री कॉलेज मार्ग और बिस्मिल्ला नगर के रास्तों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी है। पिरई नदी की बाढ़ से केशव ग्रीन सिटी की स्थिति जस की तस बनी हुई है। यहां रहने वाले परिवार सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed