फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sanitation workers took out conch shell rally

Sitapur News: सफाई कर्मियों ने निकाली शंखनाद रैली

Wed, 08 Nov 2023 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 08 Nov 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers took out conch shell rally
सीतापुर। पंचायतीराज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियों ने बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए आरएमपी कॉलेज से शंखनाद रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पहुंचकर पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें करीब 28 संगठनों के पदाधिकारियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन

पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के नेतृत्व में जिले के सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद रैली निकाली। आरएमपी कॉलेज से पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो पार्टी पुरानी पेंशन बहाली की बात करेगा। अब सरकार उसी की बनेगी। सांसद और विधायक पेंशन ले रहे हैं और कर्मचारियों को नहीं दे रहे हैं। यह अनुचित है। एक देश में दो कानून नहीं चलेंगे। 10 दिसंबर को पेंशन बहाली के दिल्ली में महारैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव और मंत्री दिल हुसैन व अनुराधा ने पेंशन बहाली के लिए आवाज बुलंद की। इसमें कई संगठनों के पदाधिकारियों ने शिरकत किया। सभी कर्मचारियों से दिल्ली में 10 दिसंबर को होने वाली जय घोष महारैली में पहुंचने का आवाहन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा गौतम को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed