फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sanda Gas Agency accused of black marketing, investigation demanded

Sitapur News: सांडा गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, जांच की मांग

Wed, 15 Apr 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 15 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sanda Gas Agency accused of black marketing, investigation demanded
सकरन (सीतापुर)। केएस गैस एजेंसी सांडा पर सिलिंडर की कालाबाजारी के आरोप उपभोक्ता लगातार लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने आईजीआरएस के माध्यम से जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की है। बिसवां के परवरी टोला निवासी सईद का सांडा की केएस गैस एजेंसी पर कनेक्शन है। सईद ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद 30 मार्च को सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचा तो बताया गया कि डिलीवरी हो चुकी है। आरोप है कि उसे सिलिंडर मिला नहीं तो डिलीवरी कैसे हो गई। सांडा की रहने वाली शांति देवी ने गत नौ अप्रैल को ऑनलाइन गैस की बुकिंग कराई थी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उन्हें डिलीवरी नहीं दी गई है। सांडा की ही कमला ने भी कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की हैं। ग्राहकों ने एजेंसी पर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम ने जांच कराने की मांग की है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील राज ने बताया कि केएस गैस एजेंसी पर केवाईसी के नाम पर ग्राहकों से अवैध वसूली भी की जा रही है। उन्होंने गैस की कालाबाजारी व केवाईसी के नाम पर वसूली के विरोध में जल्द ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed