फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   'Krishi Sakhis' actively promoting the cultivation of Aparajita.

Sitapur News: अपराजिता की खेती को बढ़ावा देने में जुटीं कृषि सखियां

Thu, 08 Oct 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 08 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Krishi Sakhis' actively promoting the cultivation of Aparajita.
सीतापुर। अपराजिता की खेती को बढ़ावा देने और किसानों को औषधीय फसलों की ओर आकर्षित करने के लिए कृषि सखियां गांव-गांव में जागरूकता अभियान चला रही हैं। कृषि सखियां किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें अपराजिता की खेती के फायदे, खेती की तकनीक और फसल की देखभाल के बारे में जानकारी दे रही हैं। इस पहल में महिला किसानों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बिसवां ब्लॉक क्षेत्र की कृषि सखी सीता, वंदना, आरती, किरन, गीता आदि की ओर से अपराजिता की खेती की जा रही है। उनका कहना है कि पारंपरिक फसलों के साथ औषधीय फसलों की खेती अपनाकर किसान अपनी आय के अतिरिक्त साधन विकसित कर सकते हैं। कृषि सखियां गांवों में पहुंचकर किसानों को उपयुक्त बीज के चयन, खेत की तैयारी, जैविक खाद के इस्तेमाल, पौधों की उचित दूरी, सिंचाई और समय-समय पर आवश्यक देखभाल की जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही कृषि सखियां किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह किसानों को कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र और अन्य संबंधित संस्थानों से प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन लेने की सलाह भी देती हैं। इससे किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों की जानकारी मिल रही है और वह नई फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से करें फूलों की तुड़ाई

उद्यान निरीक्षक राजीव गुप्ता ने बताया कि अपराजिता की खेती शुरू करने से पहले किसानों को स्थानीय जलवायु, बीज की गुणवत्ता, उत्पादन लागत और बाजार की मांग की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। फूलों की तुड़ाई सही समय पर करने और उन्हें साफ-सुथरे तरीके से सुखाकर सुरक्षित रखने से उनकी गुणवत्ता बनी रहती है। किसान स्थानीय फूल विक्रेताओं, आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माताओं, नर्सरी संचालकों और अन्य संभावित खरीदारों से संपर्क करके विपणन की संभावनाएं तलाश सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed