फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sampurna Samadhan Diwas : SDM listened to the plight of the disabled while sitting on the steps of the tehsil.

संपूर्ण समाधान दिवस : तहसील की सीढि़यों पर बैठकर एसडीएम ने सुनी दिव्यांग की व्यथा

Sun, 17 Mar 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 17 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sampurna Samadhan Diwas : SDM listened to the plight of the disabled while sitting on the steps of the tehsil.
महमूदाबाद में सीढ़ियों पर बैठकर दिव्यांग की पीड़ा सुनतीं एसडीएम।  - फोटो : संवाद
सीतापुर। महमूदाबाद तहसील के उनेरा गांव निवासी नईमुद्दीन दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। वह समाधान दिवस में अपनी व्यथा सुनाने शनिवार को तहसील पहुंचे। उस समय उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई कर रही थीं। उन्हें दिव्यांग के आने की जानकारी हुई। इस पर वह बाहर निकलकर आईं और तहसील की सीढि़यों पर बैठकर दिव्यांग नईमुद्दीन की पीड़ा सुनी।
विज्ञापन

नईदमुद्दीन ने बताया कि वह चल फिर नहीं सकता है। न ही ज्यादा बोल पाता है। उसके घर के पास लगा सरकारी नल काफी समय से खराब पड़ा है। कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसकी पेंशन भी नहीं बन पा रही है। इस पर एसडीएम ने बीडीओ से दोनों समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक अन्य फरियादी मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी अब्दुल सलाम ने क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत की। उसने बताया कि मिट्टी का खनन कृषि यंत्र से किया जाता है। उसमें कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी होती है। अवैध खननकर्ता लोगों से पटान करवाने का खुलेआम ठेका लेते हैं। इस पर एसडीएम ने सीओ दिनेश शुक्ला से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सातों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 260 फरियादियों ने अपनी पीड़ा सुनाई। इसमें से 28 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। वहीं, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक अभियंता सिचाई खंड सीतापुर, एबीएसए रामपुर मथुरा, एबीएसए पहला, एडीओ समाज कल्याण महमूदाबाद व रामपुर मथुरा और चकबन्दी विभाग के अधिकारी नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम-एसपी ने लहरपुर में सुनीं शिकायतें
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने एसपी चक्रेश मिश्र संंग लहरपुर तहसील में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान मतुवा सौरैया गांव निवासी श्रीराम ने गांव के ही नथाऊ संग सात लोगों पर जमीन कब्जाने की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि वह साइकिल की पंचर जोड़कर अपना जीवन यापन करता है। कई बार तहसील के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। कोई सुनवाई नहीं हई। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सर...चौराहे से हटवा दें देसी ठेका
महोली में मोहरनिया गांव की प्रधान मुन्नी देवी मिश्रा ने बताया कि बीते कई वर्षों से देसी शराब का ठेका मोहरनिया चौराहे पर संचालित है। चौराहे के पास गुरुद्वारा, अंबेडकर पार्क, प्राथमिक विद्यालय व नवीन हाई स्कूल विद्यालय है। ठेके पर सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब पीकर लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे विद्यालय जाने वाली लड़कियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इसे हटवा दीजिए। वहीं, एक अन्य फरियादी पंचपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने पड़ोसी गांव पेंदरहिया में स्थित चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत की। एसडीएम अभिनव यादव ने निस्तारण के निर्देश दिए।

ये भी आईं शिकायतें
मिश्रिख में अमटा मऊ गांव के मजरा उचौली निवासी लालताराम ने बताया कि अक्तूबर 2023 से कई प्रार्थना पत्र दिए हैं। गांव के ही हरिनाम के परिजनों ने नहर विभाग की भूमि को कब्जा लिया है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही। महोली में पिसावां थाना पुलिस द्वारा अधिवक्ता मलखान सिंह यादव का केस न दर्ज किए जाने की शिकायत हुई। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी को तीन सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र दीक्षित ने बताया कि केस न दर्ज होने पर बार एसोसिएशन की ओर से सभी अधिवक्ता बीती 11 मार्च से लगातार न्यायिक कार्य से विरत चल रहे हैं। सिधौली में एसडीएम अनिल रस्तोगी व बिसवां में मनीष कुमार ने जनसमस्याएं सुनीं। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें 40 प्रार्थनापत्रों में से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed