फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Samman Nidhi of more than one lakh farmers may hang

सीतापुर: एक लाख से अधिक किसानों की लटक सकती सम्मान निधि

Tue, 14 Feb 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi of more than one lakh farmers may hang
सीतापुर। पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए भूलेख अंकन होना और बैंक खाता आधार सीडेड कराया जाना आवश्यक है। साथ ही ई केवाईसी भी कराना होता है। ऐसा न करने पर संबंधित किसानों को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाता। बावजूद इसके करीब एक लाख से अधिक ऐसे किसान हैं जिनकी ओर से बैंक खातों को आधार सीडेड नहीं कराया गया है। भूलेख अंकन और ई केवाईसी का काम भी अधूरा है।
विज्ञापन


किसान सम्मान निधि योजना के तहत शीघ्र ही 13वीं किस्त भारत सरकार की ओर से जारी की जानी है। नवीन व्यवस्था के तहत आगामी किस्त उन्हीं किसानों के खाते में भेजी जा सकेगी जिनका भूलेख अंकन हो गया है और ईकेवाईसी करा लिया गया हो। इसके साथ ही बैंक खाते का आधार सीडेड और एनपीसीआई से लिंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जिले में छह लाख 61 हजार 564 किसान लाभार्थी हैं। इसके सापेक्ष पांच लाख 97 हजार 93 किसानों ने आधार की सीडिंग करा ली है। इसी तरह एक लाख से अधिक किसानों के भूलेख का सत्यापन नहीं हो सका है। ई-केवाईसी की स्थिति भी ठीक नहीं है। 71 फीसदी किसानों ने ही ई-केवाईसी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर में खाता खुलवाकर ले सकते हैं लाभ
जिन किसानों को ई-केवाईसी कराने में दिक्कत है। वह पोस्ट ऑफिस जाकर इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक में सौ रुपये से अपना खाता खुलवा सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोलने से खाताधारक की आधार सीडिंग स्वयं हो जाती है और बैंक प्रतिनिधियों की ओर से ई-केवाईसी प्रक्रिया भी कर दी जाती है। इससे किसानों की ओर से ईकेवाईसी पर होने वाले खर्च की बचत होगी और आधार सीडिंग/खाते को एनपीसीआई से लिंक कराने के लिए बैंक नहीं जाना होगा।

उप कृषि निदेशक डा. एसके सिंह ने किसानों से अनुरोध किया है कि दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प को चुनकर ई-केवाईसी और अपने बैंक खाते की आधार सीडिंग जल्द से जल्द करा लें। इससे किस्त हासिल करने में कोई समस्या न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed