फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Salary stopped for 50 teachers absent from school

Sitapur News: विद्यालय से गैरहाजिर 50 शिक्षकों का रोका वेतन

Fri, 26 Jul 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 26 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Salary stopped for 50 teachers absent from school
सीतापुर। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद अफसर विद्यालय निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें शिक्षक नदारद मिले। जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति के निरीक्षण में 13 विकास खंडों के 50 शिक्षक अनुपस्थिति मिले। बीएसए ने इन सभी का एक दिन वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की समीक्षा की थी। इस समीक्षा में प्रत्येक अफसर को हर माह कम से कम पांच विद्यालयों के निरीक्षण का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इस निरीक्षण को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना था लेकिन यह अफसर निरीक्षण नहीं कर रहे थे। इस पर इन्हें चेतावनी दी गई थी कि वह पांच विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। इस हिदायत के बाद अफसर विद्यालय पहुंचे तो उन्हें शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अफसरों के निरीक्षण में एलिया, गोंदलामऊ, सकरन, रेउसा, बेहटा, बिसवां, कसमंडा, मछरेहटा, परसेंडी, हरगांव, पिसावां, महमूदाबाद, सिधौली विकासखंड के 50 शिक्षक गैरहाजिर मिले। इन शिक्षकों के अवकाश का प्रधानाध्यापक भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने इन सभी को नोटिस जारी किया है। निरीक्षण दिन का वेतन रोकते हुए 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed