फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sabreen and Preeti hoisted the flag in badminton

Sitapur News: साबरीन व प्रीति ने बैडमिंटन में लहराया परचम

Tue, 08 Apr 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 08 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sabreen and Preeti hoisted the flag in badminton
सीतापुर। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय ग्रामीण खेल लीग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में महमूदाबाद के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया। बैडमिंटन एकल में स्वर्ण पदक महमूदाबाद नगर पालिका के मोहल्ला नई बाजार निवासी साबरीन बानो व प्रीति वर्मा ने सीनियर बालिका ओपन वर्ग बैडमिंटन में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले जिला खेल कार्यालय के बहुउ्देश्यीय हाल में 20 व 21 जनवरी को जिला युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें भी साबरीन बानो व प्रीति वर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
विज्ञापन

इसके बाद 6 व 7 फरवरी विभाग ने लखनऊ के चौक स्टेडियम में जोनल स्तरीय ग्रामीण खेल लीग (लखनऊ व अयोध्या जोन) प्रतियोगिता आयोजित कराई। इसमें साबरीन बानो व प्रीति वर्मा को स्वर्ण पदक मिला। मंगलवार को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी इन्हें प्रथम स्थान मिला। साबरीन और प्रीति की इस उपलब्धि पर डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी, कीर्ति ओझा, राजेश सिंह व अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed