फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rs 10 lakh electricity bill of trauma center lying closed

बंद पड़े ट्रॉमा सेंटर का 10 लाख रुपये बिजली बिल

Thu, 10 Jun 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rs 10 lakh electricity bill of trauma center lying closed
सीतापुर। जिले के खैराबाद इलाके के जमैय्यतपुर में बना ट्रॉमा सेंटर भले ही मरीजों के इलाज में एक दिन भी इस्तेमाल में न आया हो लेकिन बिजली का बिल 10 लाख आ गया। बिजली बिल को देखकर पॉवर कॉर्पोरेशन के लोग भी परेशान हैं। अब यह बिल कैसे आया है, इसकी जांच विभाग कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

जमैय्यतपुर गांव में करीब दो करोड़ की लागत से ट्रामा सेंटर का भवन बना हुआ है। इस भवन का उद्घाटन 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। इससे लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्दी ही जिले में ट्रामा सेंटर शुरू हो जाएगा लेकिन 2021 का आधा बरस गुजर गया है, ट्रामा सेंटर शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

केवल ट्रामा का भवन ही शो पीस बनकर खड़ा है। 2016 में ही स्वास्थ्य महकमे ने यहां पर विद्युत कनेक्शन ले लिया था। उसके बाद बिजली के बिल बराबर विभाग के पास आता रहा लेकिन एक बार भी विभाग ने बिल अदा नहीं किया। हाल ही में पॉवर कॉर्पोरेशन ने ट्रामा सेंटर का करीब 10 लाख का एकमुश्त बिल भेज दिया है। इसे देखकर स्वास्थ्य महकमे के होश उड़ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभाग इसकी जांच कराने की बात कह रहा है। आखिर इतना बिल बिना बिजली का उपयोग किए कैसे आ गया है। वहीं पॉवर कॉर्पोरेशन बिल अदा करने के लिए दबाव बना रहा है।
दिखवाया जाएगा बिल
ट्रामा सेंटर का बिल करीब 10 लाख आने की बात सुनी है। अब इसको दिखवाया जाएगा, आखिर कब से कब तक का बिल आया है। इसकी जांच कराई जाएगी।
डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed