{"_id":"6817aee3ca98d4f14e0569f7","slug":"rope-based-power-system-sitapur-news-c-13-1-lko1040-1187566-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रस्सी के सहारे टिकी बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रस्सी के सहारे टिकी बिजली व्यवस्था
Sun, 04 May 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 04 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
रस्सी से बंधा खंभा।
सकरन (सीतापुर)। बीते दिनों आई तेज आंधी के कारण मुख्य मार्ग के किनारे झुके बिजली के पोल से हादसे की आशंका बनी है। सूचना के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारी संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण पोल न बदले जाने की बात कह रहे हैं।
सकरन के उमराकलां में मतुआ-सकरन मार्ग के किनारे लगा हाईटेंशन लाइन का खंभा करीब 15 दिन पहले आई तेज आंधी में झुक गया था। जब अफसरों ने ध्यान नहीं दिया तो जागरूक ग्रामीणों ने इस खंभे को रस्सी के सहारे सेमल के पेड़ से बांध दिया। तब से खंभा रस्सी के सहारे टिका है। लोगों का कहना है कि बिजली का खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे मार्ग से निकलने वाले वाहन व राहगीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। ग्रामीण चंद्रशेखर, गौरव गुप्ता, कैलाश, पृथ्वीपाल, महेश आदि ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पोल ठीक नहीं करवाया जा सका है, जल्द ही उसे ठीक करवाया जाएगा।
-सुरेश चंद्र, अवर अभियंता