फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rojgar sawak protested due to payment

मानदेय न मिलने पर भड़के रोजगार सेवक

Wed, 16 Mar 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Wed, 16 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rojgar sawak protested due to payment
मांगों को लेकर पिसावां ब्लाॅक का घेराव कर प्रदर्शन करते रोजगार सेवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर

बकाया मानदेय न मिलने पर बुधवार को ग्राम रोजगार सेवक भड़क गए। पिसावां ब्लॉक मुख्यालय पर जमकर हंगामा काटा। एपीओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने जल्द मानदेय दिलवाने का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही। वहीं रामपुर मथुरा में रोजगार सेवकों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले रोजगार सेवक ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र हुए और धरना दिया। इसी दौरान एपीओ ने रोजगार सेवकों के साथ अभद्रता कर दी। इससे रोजगार सेवक भड़क गए। बीडीओ व एपीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां मौजूद ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय ने होली से पहले मानदेय दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। वहीं रामपुर मथुरा विकास खंड पर रोजगार सेवक व तकनीकी सहायकों ने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिला है। कई बार बीडीओ को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। इसके बावजूद मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग की जल्द बकाया मानदेय दिलाया जाए। जब तक इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होती प्रदर्शन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed