{"_id":"5f64e63b8ebc3e4b3f5f0a00","slug":"rode-accident-sitapur-news-lko5408054196","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
अटरिया। थाना क्षेत्र में हाईवे पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार डंपर टक्कर मार कर निकल गया। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।
अटरिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी रामचंद्र (45) पुत्र भगवानदीन शुक्रवार की दोपहर बाद नीलगांव तिराहे के करीब पैदल ही हाईवे पार कर रहा था। इसी बीच गुजर रहे एक तेज रफ्तार डंफर ने उसको टक्कर मार दी और निकल गया।
हादसे में रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंफर को पुलिस ने कुंवरपुर चेक पोस्ट के पास पकड़ लिया है। एसओ करुणेश सिंह का कहना है कि वाहन को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।