फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   robbery by taking the family hostage

परिवार को बंधक बनाकर डकैती

Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
robbery by taking the family hostage
महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र तालगांव में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की सख्ती का कोई असर नहीं दिख रहा है। गुरुवार रात असलहों से लैस आधा दर्जन डकैतों ने एक घर को निशाना बनाया। सो रहे पूरे परिवार को असलहे की नोक पर बंधक बनाकर कमरे में बंद दिया व जमकर लूटपाट की।
विज्ञापन

विरोध करने पर गृहस्वामी, उसकी पत्नी, बेटे और बहू की जमकर पिटाई कर दी और नकदी समेत करीब सवा दो लाख का माल लूटकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

तालगांव इलाके के कला बहादुरपुर निवासी सुशील कुमार श्रीवास्तव गुरुवार की रात परिवार समेत घर में सो रहे थे। गृहस्वामी का कहना है कि देर रात छह नकाबपोश डकैत उसके घर के मुख्य द्वार पर लगे चैनल के ताले को तोड़कर अंदर दाखिल हो गये। सभी हथियारों से लैस थे। तीन डकैतों ने गृहस्वामी, उसकी पत्नी, बेटे और बहू को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। इसका विरोध करने पर डकैतों ने पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से गृहस्वामी को गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डकैतों ने 25 हजार की नकदी, करीब दो लाख के गहने, एलसीडी टीवी व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत मौके से फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर पुलिस के होश उड़ गये।
एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ लहरपुर सुशील सिंह, एसओ तालगांव पुष्प राज कुशवाहा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने परिवार से पूछताछ की। मौके से घटना से जुड़े कई साक्ष्य भी जुटाए हैं। एसओ तालगांव पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर मिली है। केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। लाखों की डकैती की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है।
छानबीन के दौरान ही पुलिस टीम को घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही लूटी गई एलसीडी टीवी और मोबाइल मिला है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि जाते समय उसकी पत्नी ने डकैतों से मंगलसूत्र मांग लिया। पुलिस का कहना है कि महिला के मांगने पर डकैतों ने उसे मंगलसूत्र वापस कर दिया। हालांकि, पुलिस को यह बात खटक रही है। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है।

सीओ सुशील सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा स्वाट और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। टीमें लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। बदमाश आसपास के ही हैं। इस बात की जानकारी अभी तक की तफ्तीश में सामने आई है। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed