{"_id":"6b072e558d5c7841640ec694","slug":"no-arbitrary-practices-will-be-permitted-in-repairs-accountability-will-be-fixed-sitapur-news-c-102-1-stp1002-168411-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मरम्मत में नहीं चलेगी मनमानी, तय होगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मरम्मत में नहीं चलेगी मनमानी, तय होगी जिम्मेदारी
Thu, 26 Nov 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अब जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया जा रहा है। निर्माण में मानकों की अनदेखी या गारंटी अवधि के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित ठेकेदार को अपने खर्च से मरम्मत करानी होगी। वहीं भुगतान से पहले अभिलेख और तकनीकी मानकों की जांच भी की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मिथिलेश वर्मा के अनुसार नवनिर्मित सड़कों की पांच वर्ष और मरम्मत के बाद सड़कों की दो वर्ष की गारंटी अवधि निर्धारित है। इस अवधि के दौरान सड़क खराब होने पर ठेकेदार को अपने खर्च से उसे दुरुस्त कराना होगा।
जिले में 1572.19 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य था, जिसमें से 1349.31 किलोमीटर सड़कें ही सुधारी जा सकी हैं। अभी भी 222.88 किलोमीटर सड़कें गड्ढामुक्त होने की बाट जोह रही हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच और गारंटी अवधि में ठेकेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।