Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sector magistrates will inspect the on-ground arrangements at polling booths.

Sitapur News: मतदान केंद्रों के बूथों की जमीनी व्यवस्थाएं परखेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट

Thu, 26 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 26 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sector magistrates will inspect the on-ground arrangements at polling booths.
खैराबाद। जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके चलते ही बुधवार को खैराबाद स्थित भूमिजा हाल में तीन विधानसभा क्षेत्रों के 125 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण देकर पोलिंग बूथों की जमीनी हकीकत परखने के लिए रवाना किया गया। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया है। उन्हें अपने निर्धारित बूथों की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं, संवेदनशीलता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तैयार रिपोर्ट संबंधित एसडीएम को सौंपनी है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 11 बजे आयोजित प्रशिक्षण में सीतापुर विधानसभा के लिए 40, महोली के लिए 45 और सिधौली विधानसभा के लिए 40 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारी बूथों पर पेयजल, बिजली, शौचालय सहित आवश्यक सुविधाओं की स्थिति देखेंगे। इसके अलावा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों को चिह्नित करने तथा बीएलओ की सक्रियता की भी जांच करेंगे। यह अभियान तीन दिनों तक चलेगा। शेष छह विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रशिक्षण देकर बूथों के निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अधिकारी को भी सौंपी जिम्मेदारी
सेक्टर मजिस्ट्रेटों की सूची तैयार करने में लापरवाही बरतने का मामला भी सामने आया। बताया जाता है कि सूची में एक सेवानिवृत्त अधिकारी का नाम भी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में शामिल कर दिया गया था। प्रशिक्षण के बाद जब अधिकारियों को रवाना किया जा रहा था, तभी एक कर्मचारी ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद संबंधित अधिकारी की जगह दूसरे अधिकारी का नाम शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बजे तक मिल सकीं फ्यूल पर्चियां

मतदान केंद्रों पर रवानगी से पहले सेक्टर मजिस्ट्रेटों की परेशानी उस समय बढ़ गई, जब वाहनों के लिए फ्यूल पर्चियां लेने के लिए केवल एक काउंटर बनाया गया। तीन विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों को एक ही काउंटर पर घंटों लाइन में लगना पड़ा। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग काउंटर बनाए जाने की जरूरत बताई। कुछ अधिकारियों के मुताबिक उन्हें दोपहर करीब दो बजे फ्यूल पर्चियां मिल सकीं। हालांकि अधिकारी कैमरे के सामने खुलकर बोलने से बचते नजर आए, लेकिन व्यवस्थाओं को लेकर उनमें नाराजगी दिखी।

कोट्स
पुरानी सूची से कुछ नाम सेक्टर मजिस्ट्रेट में दर्ज हो गए थे जिन्हें संशोधित कराकर सूची दुरुस्त करा दी गई है। मतदान केंद्रों की जांच के लिए तीन दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें बूथों की व्यवस्थाएं परखी जाएंगी। रिपोर्ट के आधार पर कमियों को दुरुस्त कराया जाएगा।
आयुष चौधरी, एडीएम
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed