फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Roads inundated due to light rain in the city

शहर में हल्की बारिश से सड़कें लबालब

Sun, 18 Jul 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roads inundated due to light rain in the city
सीतापुर। शहर में रविवार को हुई बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन नाले चोक होने से सड़कों पर पानी भर गया। कई लोगों के घरों में भी गंदा पानी घुस गया। सदर तहसील परिसर में जलभराव हो गया। जलनिकासी ठप होने से लोग खुद ही पानी की निकासी का इंतजाम करते रहे। जलभराव से राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी निजात मिली। सुबह के समय ही मौसम खुशनुमा हो गया था। सात बजे तक धूप नहीं निकली। बदली छाई हुई थी। कुछ देर बाद हल्की सी बूंदाबांदी शुरू हो गई। फिर बरसात ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली। इसकी वजह से सदर तहसील परिसर में जलनिकासी न होने से मार्गों पर पानी भर गया। विजय लक्ष्मी नगर मोहल्लों की सड़कें पानी से लबालब नजर आई।
विज्ञापन

जबकि यहां पर जलनिकासी के लिए नाला बना हुआ है लेकिन यह हल्की सी बरसात में ही चोक हो गया है। मोहल्ले के विवेक व उदित का कहना है कि यह हालात जब हल्की सी बरसात में हो गए है तो अभी मानसूनी बरसात होनी बाकी है। इससे जलभराव का संकट खड़ा हो जाएगा। लोहारबाग, मुंशीगंज, आदर्शनगर, सरदार कॉलोनी में भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत विकास नगर मोहल्ले में आई। यहां की सड़कों पर पानी भरा हुआ है। खाली पड़े प्लाट पानी से लबालब भरे हुए है। जलनिकासी के लिए बना नाला केवल शोपीस बनकर रह गया है। बरसात धीरे-धीरे शाम तीन बजे तक होती रही। उसके बाद लोग खुद ही जलनिकासी का इंतजाम करते हुए दिखाई दिए। इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
रविवार को सुबह से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल गए। कारण, खेतों में खड़ी गन्ने, धान की फसल को पानी की जरूरत थी। इधर कई दिनों से हो रही तेज धूप के चलते फसलें सूख रही थी। बरसात से किसानों को महंगे डीजल से सिंचाई करने से निजात मिली। अब किसान और अधिक बारिश होने की जरूरत बता रहे है।
जुलाई की बारिश किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। धान की रोपाई कर चुके किसानों के खेतों में पानी की आवश्यकता है। यह बरसात किसानों को राहत देने वाली रही है। किसान सुधीर वर्मा ने बताया कि उन्होंने दो सप्ताह पूर्व एक एकड़ में धान की फसल की रोपाई कराई थी। खेतों में इन दिनों पानी की आवश्यकता थी। ट्यूबवेल से सिंचाई का खर्च भी बचा। किसान अरविंद सिंह ने बताया कि 15 दिन पूर्व मूंग की फसल की बुआई की थी। किसान राधेश्याम के मुताबिक अच्छी बारिश से धान व गन्ने की पैदावार में बढ़ोतरी की संभावना है।

सड़कों पर उठाया बारिश का मजा
बारिश ने कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत दी। रविवार को बरसात हुई तो लोग खुद ही सड़क पर निकल आए और भरपूर आनंद लिया। लालबाग चौराहे पर कई युवतियां भीगती हुईं दिखाई दी। वह बारिश का भरपूर मजा ले रही थी। कई और लोग सड़क पर रिमझिम फुहारों का मजा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed