{"_id":"5e1227228ebc3e87fb45a1aa","slug":"road-accident-sitapur-news-lko501492262","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में जख्मी दारोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में जख्मी दारोगा की मौत
विज्ञापन
पनिरीक्षक को अंतिम विदाई देते एसपी।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। करीब दो माह पूर्व सड़क हादसे में जख्मी हुए सब इंस्पेक्टर की रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। दारोगा का शव सीतापुर पुलिस लाइन लाया गया। वहां पुलिस अफसरों ने श्रद्धांजलि व सलामी दी।
लहरपुर में तैनात दारोगा हरिओम सिंह 30 अक्टूबर 2019 को तालगांव इलाके में महरीपुरवा गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहां से इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक लखनऊ में दारोगा का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इस बीच रविवार भोर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके शव को सीतापुर लाया गया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के शहीद स्मारक में एसपी एलआर कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण महेंद्र प्रताप चौहान, एएसपी उत्तरी मधुवन कुमार सिंह, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित काफी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।