Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rishabh and Saumya come out on top in the race.

Sitapur News: दौड़ में ऋषभ और सौम्या अव्वल

Wed, 04 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 04 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rishabh and Saumya come out on top in the race.
सांडा। विकासखंड सकरन के परिषदीय विद्यालयों की प्राथमिक स्तर की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज सांडा के मैदान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर दौड़ में ऋषभ ने बाजी मारी। इसी प्रकार बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में श्रुति और 200 मीटर दौड़ में सौम्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में संकुल कम्हरिया के प्राथमिक विद्यालय बगहाढांक की टीम विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय घूरीपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से कंपोजिट विद्यालय गजनीपुर और बालक वर्ग से प्राथमिक विद्यालय घूरीपुर की टीम विजेता रही। खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समारोह में आकर्षण बढ़ाया। प्राथमिक विद्यालय पल्हरी के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय सांडा के बच्चों ने शानदार बैंड प्रस्तुति दी। वहीं दीपांशी और हिमांशू ने योगासन का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल व बीईओ सकरन सुरेंद्रनाथ प्रजापति ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जीआईसी के प्रधानाचार्य रविंद्र विश्वकर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र पटेल, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, मोहम्मद आरिफ, अहमद परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed