फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   rhinoceros crossed the river and reached Lakhimpur

नदी पार कर लखीमपुर पहुंचा गैंडा

Wed, 21 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
rhinoceros crossed the river and reached Lakhimpur
पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में उत्पात मचा रहा गैंडा चौथे दिन मंगलवार को शारदा नदी पार कर लखीमपुर खीरी जिले की सीमा में प्रवेश कर गया। उसके नदी पार करने पर जिले के वन विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


हालांकि क्षेत्र के ग्रामीण अब भी भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से नदी पार कर गैंडा लखीमपुर चला गया है। उसी तरह से वह वापस भी आ सकता है। दुधवा जंगल से भटककर एक गैंडा शनिवार रात लहरपुर पहुंच गया था। जिसके बाद से वह क्षेत्र के खेतों में उत्पात मचा रहा था।
विज्ञापन


गैंडे के हमले में अब तक तीन लोग जख्मी भी हो चुके हैं। सोमवार शाम गैंडा सलारपुर के निकट खेतों में दिखा था। जबकि गैंडा रात को ही उस क्षेत्र से निकलकर शारदा किनारे खेतों में पहुंच चुका था। वन विभाग की टीम पैरों के निशान को देखते हुए तेजवापुर गांव पहुंची तो यहां एक खेत तक गैंडे के पगचिह्न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन कर्मी उसकी टोह ले रहे थे, उसी वक्त गैंडा पानी पीने के लिए खेतों से बाहर आया। यहां जैसे ही वन कर्मी नजर आए, गैंडे ने नदी में छलांग लगा दी। वनकर्मी देखते रह गए और गैंडा नदी की धार को काटते हुए शारदा को पार कर लखीमपुर जिले की सीमा में चला गया।


वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नदी पार लखीमपुर जिले की वन विभाग की टीम पहले से ही मौजूद थी। इस पर लहरपुर क्षेत्र में मौजूद वनकर्मी लौट गए। गैंडा तो क्षेत्र से चला गया है, लेकिन क्षेत्र के किसान अब भी भयभीत हैं। किसानों का कहना है कि जिस तरह से गैंडा नदी पार करके लखीमपुर जिले में चला गया है, उसी तरह से वह दोबारा इस जिले में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed