फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Reservation spoiled many equations

आरक्षण ने बिगाड़े कई दिग्गजों के समीकरण

Wed, 03 Mar 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Reservation spoiled many equations
सीतापुर। जिले में बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जारी आरक्षण सूची ने सभी का खेल बिगाड़ दिया है। गांव की सरकार बनाने को आतुर दावेदार व ग्राम पंचायत सदस्यों से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक की सीट प्रभावित हुई है। अब दावेदार तेजी से गुणा-भाग में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पिछले कई चुनावों से मनपसंद प्रधानी की सीट होने की वजह से इस बार भी लोगों को पूरी उम्मीद थी कि सीट उनके मन माफिक ही रहने वाली है, लेकिन इस बार शासन ने चुनाव में और अधिक पारदर्शिता लाने, मनमानी को रोकने के लिए 1995 से लेकर 2015 तक के पंचायत चुनाव की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस आधार पर तय हुआ कि जो गांव कभी एससी या ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं किए गए हैं, उन्हें जनसंख्या के आधार पर उस सीट के लिए आरक्षित किया जाएगा। शासन से पहले ही इसके संकेत मिलने से इस बार चुनाव लड़ने के लिए आतुर दिख रहे दावेदारों में बेचैनी साफ देखी जा रही थी, लेकिन मंगलवार को जारी हुई आरक्षण सूची ने ग्राम पंचायत के चुनावों की तस्वीर को साफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य पद के साथ ही ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य का वार्डवार आरक्षण तय कर दिया गया है। आरक्षण सूची को लेकर सबसे अधिक बेचैनी दावेदारों में देखी गई। सूची पर उनकी पैनी नजर रही। आरक्षण ने प्रधान से लेकर जिला पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य तक की सीटों को प्रभावित किया है। ऐसे में चुनाव लड़ने की मंशा लिए अधिकतर दावेदारों का खेल इस आरक्षण ने बिगाड़ दिया है। ऐसे में दावेदार अब नफा-नुकसान का अनुमान लगाने के लिए तेजी से जुट गए हैं। उनमें बेचैनी भी बढ़ी हुई है।
कई दावेदार सियासी फसल लहलहाने को आतुर
प्रधानी की जंग जीतने वाले जहां कई दिग्गज दावेदार चुनाव लड़ने से पहले धराशायी होते नजर आए। वहीं, कई ऐसे दावेदार थे जो छिपे हुए थे। मसलन, उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले थे। इस आरक्षण ने उन्हें ऐसी संजीवनी दी है। अब वह मैदान में आने के लिए उतावले हो गए हैं। समीकरण को साधकर ऐसे दावेदार अब अपनी सियासी फसल को लहलहाने को आतुर दिखने लगे हैं।
अब जगी आपत्ति से उम्मीद
पंचायत चुनाव के आरक्षण की सूची ने पूरे जिले की तस्वीर साफ कर दी है। ऐसे में अभी तक आरक्षण से उम्मीद लगाए जिन दावेदारों को मायूसी हाथ लगी है, उनकी आखिरी उम्मीद अब आपत्ति पर टिकी है।

चुनावी मैदान में उतरने का ख्वाब संजोए लोगों को आस है कि आपत्ति से शायद ही उनका कुछ भला हो, लेकिन जानकारों की माने तो आपत्ति से भी बहुत कुछ हासिल होने वाला नहीं है। वजह, इस बार शासन से लेकर प्रशासन ने इतनी पारदर्शिता से काम किया है, ऐसे में गुंजाइश कम ही दिख रही है। अब आपत्ति से अगर किसी को सीट मिल जाती है तो ये उसकी किस्मत ही कही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed