फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Reservation counter could not shift at junction

जंक्शन पर शिफ्ट नहीं हो सका रिजर्वेशन कांउटर

Sat, 14 Mar 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Reservation counter could not shift at junction
सीतापुर। सीतापुर जंक्शन पर आरक्षण टिकट काउंटर की शिफ्टिंग में रेलवे की सुस्ती यात्रियों पर भारी पड़ रही है। छोटी लाइन रेलवे स्टेशन से आरक्षण टिकट काउंटर को नए स्टेशन पर शिफ्ट करना है।
विज्ञापन

इसके लिए शुरुआती दौर में कवायदें चली मगर चंद रोज में ठंडी पड़ गई। करीब एक साल बाद भी आरक्षण टिकट काउंटर की शिफ्टिंग नहीं हो सकी है। ऐसे में रेल यात्रियों को रिजर्वेशन कराने के लिए सीतापुर छावनी स्टेशन तक भागदौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन के लिए लखनऊ से मैलानी तक 2016 में छोटी लाइन की ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद मीटर गेज को ब्रॉडगेज में तब्दील करने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में लखनऊ से सीतापुर के बीच काम पूरा कर बड़ी लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। दूसरे चरण में लखीमपुर तक ट्रेनें संचालित की जाने लगी हैं।
बड़ी लाइन की ट्रेनों का संचालन करने के लिए रेल लाइन के अलावा स्टेशनों की इमारतें, मशीनें आदि भी नए सिरे से लगाई हैं। नया सीतापुर जंक्शन रेलवे स्टेशन विकसित किया गया है। इससे छोटी लाइन रेलवे स्टेशन वीरान हो गया है।
छोटी लाइन स्टेशन के पास आरक्षण टिकट काउंटर संचालित है। यहां संचालित आरक्षण टिकट काउंटर सीतापुर जंक्शन पर शिफ्ट होना था, इसके लिए रेलवे ने कवायद भी शुरू कर दी है, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी अब तक सीतापुर जंक्शन पर आरक्षण टिकट काउंटर शिफ्ट नहीं हो पाया है।

नए स्टेशन पर चालू नहीं हो सकी मशीन
सीतापुर जंक्शन पर यात्रियों के लिए ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई गई, लेकिन महीनों बाद यहां पर यह सेवा चालू नहीं हो पाई है। ऐसे में यहां पर दो ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन धूल फांक रही हैं। एटीवीएम में डेबिट या स्मार्ट कार्ड स्वाइप करने की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed