{"_id":"692206f9e7d666a8c401b277","slug":"remembering-mulayam-singh-yadav-on-his-birth-anniversary-he-paid-tribute-to-him-sitapur-news-c-102-1-stp1002-144711-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जयंती पर मुलायम सिंह यादव को याद कर किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जयंती पर मुलायम सिंह यादव को याद कर किया नमन
Sun, 23 Nov 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के टाउन हॉल स्थित सपा जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव की विचारधारा अजर अमर है।
जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने कहा कि नेताजी ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन काल में जनता के लिए संघर्ष किया। इमरजेंसी में जेल जाने से लेकर वह 8 बार विधायक व 7 बार सांसद रहे। रक्षामंत्री, सहकारिता मंत्री तथा तीन बार मुख्यमंत्री रहने के दौरान जनता के हितों में कई उल्लेखनीय कार्य किए। चुंगी समाप्त करना, सेना के जवानों के पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके घरों तक पहुंचाना, किसानों की कर्ज माफी, ओबीसी, दलितों, वंचितों, शोषितों का आरक्षण लागू कराने के साथ मुफ्त शिक्षा, मुफ्त दवाई, मुफ्त सिंचाई एवं छात्र संघ चुनाव आदि कार्यों को नेताजी ने ही अंजाम तक पहुंचाया था।
उन्होंने कहा कि नेताजी हमारे बीच हो अथवा न हो लेकिन उनकी विचारधारा अजर अमर है। इस अवसर पर प्रवक्ता दिग्विजय सिंह देव, सयुस महासचिव रोबिन सिंह यादव, विजय वर्मा, रामपाल भार्गव, जिला सचिव चंद्रशेखर यादव, शिवम सिंह, फुरकान खां, शिवमोहन यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।