फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   religious procession

निकाली शोभायात्रा

Thu, 17 Sep 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 17 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन

शिल्पकार देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा गुरुवार को धूमधाम से की गई। मंदिरों, कारखानों, दुकानों, घरों में पूजा अर्चना व हवन किया गया। कई जगह पर शोभायात्रा निकाली गईं। जगह जगह भंडारों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान जिले के कारखानों पर कोई काम नहीं किया गया। बस पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया।
जिला मुख्यालय पर घूरामऊ बंगला के निकट स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर समाज के लोगों ने हवन व पूजन किया।

आरती वंदना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। नैपालापुर विश्वकर्मा नगर में समाज के लोगों ने विधि विधान से हवन किया, पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया। वहीं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सोहन लाल विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, अनूप राजा विश्वकर्मा, प्यारे लाल, अनिल दीक्षित, रामजी, श्यामजी, संतोष आदि ने पूजा अर्चना किया। शहर के ग्रीकगंज के निकट मिस्त्री व मजदूरों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के सामने पूजा अर्चना व हवन किया तथा प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के ट्रैक्टर मिस्त्री, ट्रैक्टर एजेंसी, खराद कारखानों पर पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। नैमिषारण्य में भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर पूजा अर्चना व हवन किया गया। मिश्रिख में राज मिस्त्री व वाहनों के मकैनिकों ने पूजा अर्चना व हवन किया।

लहरपुर में केसरी गंज से अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा महासंघ ने पूजा करने के साथ भगवान विश्वकर्मा की शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में प्रदीप विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा आदि शामिल रहें। उधर केसरी गंज में एक अन्य संगठन की ओर से पूजा अर्चना व भंडारे का आयोजन किया गया।

तंबौर कस्बे में मां वैष्णव, हिंदुस्तान, इंडिका, रचना आदि प्लाईवुड फैक्ट्रीयों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। हरगांव में सूर्यकुंड तीर्थ पर विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना की गई। हरगांव चीनी मिल, बिसवां चीनी मिल, महमूदाबाद मिल, जवाहरपुर चीनी मिल, रामगढ़ चीनी मिल में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना व हवन किया गया।


पिसावां कस्बे में पूजा अर्चना हवन के साथ भगवान विश्वकर्मा की झांकी सजाई गई। इस मौके पर मोहन लाल विश्वकर्मा, राम सेवक विश्वकर्मा, गया प्रसाद विश्वकर्मा आदि मौजूद थे। सिधौली, कमलापुर, अटरिया, रामपुर मथुरा, रामकोट, महोली आदि क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed