फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Recovery from farmers in the name of sugarcane unloading continues unabated

Sitapur News: गन्ना उतराई के नाम पर नहीं थम रही किसानों से वसूली

Tue, 25 Nov 2025 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Recovery from farmers in the name of sugarcane unloading continues unabated
रामपुर मथुरा के दुर्गापुर तौल केंद्र पर खड़ी ट्रालियां। - फोटो : रामपुर मथुरा के दुर्गापुर तौल केंद्र पर खड़ी ट्रालियां।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। क्रय केंद्रों पर गन्ना उतराई के नाम पर किसानों से वसूली नहीं थम रही है। किसानों का आरोप है कि प्रति ट्रॉली 200 रुपये वसूले जा रहे हैं। उतराई न देने पर तौल नहीं की जाती है। जिले की सभी चीनी मिलों के क्रय केंद्रों का यही हाल है। किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड महमूदाबाद के रामपुर मथुरा गन्ना क्रय केंद्र पर किसान उमेश ने बताया कि जिन ठेकेदारों को गन्ने की ढुलाई का काम मिला है वह मनमानी पर आमादा हैं।
विज्ञापन

तौल के बाद दो दिन तक वाहन न आने से गन्ना ढुलाई और तौल दोनों बंद हो जाते हैं। नहरवल तौल केंद्र पर किसान जगतराम ने बताया कि 200 से 250 रुपये देने पर ही ट्राली खाली हो पाती है। उतराई न देने पर ट्राली तौल के बाद भी खाली नहीं की जाती और खड़ी रहती है। नत्थाराम ने बताया कि निजी धर्मकांटे से तौल कराने पर पता चला कि ट्रॉली पर दो से तीन क्विंटल तक अंतर है। इस प्रकार प्रति ट्राली किसान को 200 रुपये गन्ना उतराई और दो से तीन क्विंटल की घटतौली से नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उतराई न देने पर ट्रॉली खाली नहीं कराई जाती है।
विज्ञापन

दूर कराई जाएंगी समस्याएं
गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना ढुलाई करने वाले ठेकेदार लापरवाही व मनमानी कर रहे हैं। उनके पास संभवतः वाहनों की कमी है इसलिए सेंटर पर किसानों की ट्रॉली कई-कई दिन खड़ी रहती है। गन्ना उतराई के नाम पर 200 रुपये की वसूली की जा रही है। सोमवार को कुछ सेंटरों का निरीक्षण किया है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए उच्चाधिकारियों से बात की है। जल्दी ही किसानों की समस्याओं को दूर कराया जाएगा। - ज्ञान तिवारी, विधायक सेवता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed