फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ration caught from black market

कालाबाजारी को जा रहा राशन पकड़ा

Tue, 31 May 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ration caught from black market

एसडीएम महोली अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने सोमवार की रात काला बाजारी को जा रहा राशन पकड़ा है। राशन क्षेत्र के ही एक अन्य कोटेदार के हवाले किया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी। 

विज्ञापन


एसडीएम ने सोमवार रात क्षेत्र के गुरसंडा के निकट छापेमारी की। जहां पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहा कोटे का राशन पकड़ा। सूत्रों का कहना है कि ट्रॉली में 100 बोरी चावल व चार बोरी चीनी थी। बताया जा रहा है कि यह राशन क्षेत्र के ढखिया कलां के कोटेदार का था।
विज्ञापन


राशन को कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। उस राशन को क्षेत्र के कोटेदार लालजी के सुपुर्द किया गया है। क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक भदेश्वर आनंद इस संबंध मे कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे थे। उनका कहना था कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed