{"_id":"6227a34b4d668c6a8b2e70c2","slug":"rasuka-imposed-for-making-indecent-remarks-on-women-sitapur-news-lko620958953","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर लगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर लगा रासुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में करीब आठ माह पूर्व सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीएम व एसपी के आदेश पर महमूदाबाद पुलिस ने आरोपी पर रासुका लगाया है। मामले में आरोपी को आठ माह पूर्व जेल भेज दिया था।
कोतवाली इलाके के मोहल्ला ठठेरी बाजार निवासी आरोपी शीबू चौधरी ने रक्षाबंधन के दिन सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद मामला काफी तूल पकड़ गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया था। घटना के बाद हंगामा हुआ था। पुलिस ने मामले में आरोपी शीबू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस मामले में डीएम-एसपी ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। महमूदाबाद इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्रवाई की गई है। संवाद