{"_id":"6a41663eecd3347aef028464","slug":"raja-nikhil-ansh-and-daksh-win-badminton-titles-sitapur-news-c-102-1-stp1001-158992-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बैडमिंटन में राजा, निखिल अंश व दक्ष ने जीते खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बैडमिंटन में राजा, निखिल अंश व दक्ष ने जीते खिताब
Sun, 28 Jun 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के तरणताल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय यूपी 34 बैडमिंटन प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए रविवार का दिन रोमांच भरा रहा। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। विजेताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के सबसे प्रतिष्ठित पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में दक्ष पांडेय और निहाल बुलानी के बीच मुकाबला हुआ। दक्ष ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निहाल बुलानी को बेहद कड़े मुकाबले में 21-18 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इसी तरह से पुरुष युगल के खिताबी मुकाबले में अंश और राजा की जोड़ी ने अपनी बेहतरीन ट्यूनिंग के दम पर क्षितिज और मिलन की जोड़ी को 21-19 से मात देकर जीत हासिल की। मिश्रित युगल डॉ. निखिल और चांदनी की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते शानदार प्रदर्शन किया। दोनों की जोड़ी ने क्षितिज और सुगंधी की जोड़ी को 21-15 से हराया। 40 से अधिक आयु वर्ग में डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी ने आदित्य गुप्ता के साथ जोड़ी बनाकर राजा और गुंजन की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 21-13 से पराजित कर दूसरा खिताब भी अपने नाम किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण और जनपद स्तर की खेल प्रतिभाओं को निखारने का बेहतरीन मंच हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के ब्रांड एम्बेसडर सागर गुप्ता ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें बेहतर मंच की आवश्यकता है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, अंपायरों, खेल प्रेमियों और मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया।