फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Raid on three petrol pumps

तीन पेट्रोल पंपों पर प्रशासन के छापे 

Fri, 26 May 2017 10:48 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 26 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Raid on three petrol pumps
पेट्रोल पम्प छापा - फोटो : SELF

पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को भी प्रशासन की टीम की छापेमारी जारी रही। अधिकारियों की टीम ने तीन पेट्रोल पंपों पर जांच की। हालांकि जांच पड़ताल के दौरान पंपों पर किसी भी तरह की खामी सामने नहीं आई। जिसकी वजह से तीनों पेट्रोल पंप संचालकों को क्लीन चिट दे दी गई।

विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह, बांट माप वरिष्ठ निरीक्षक मुकुल उपाध्याय व पेट्रोल कंपनियों के अधिकारियों तथा इंजीनियरों ने लखीमपुर रोड पर नानकारी गांव के निकट फ्यूल पाइंट पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यहां इंजीनियरों ने करीब तीन घंटे तक जांच की।
विज्ञापन


पंप की मशीनों के पुर्जें चेक किए। लीटर में तेल नापकर देखा, लेकिन यहां पर कोई खामी नजर नहीं आई। नतीजा टीम के अधिकारियों ने पंप संचालक को क्लीन चिट दे दी। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने कटीली के निकट हेमकुंड पेट्रोल पंप पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी अधिकारियों की टीम पंप की मशीन में खामी तलाशती नजर आई। यहां भी मशीन के पुर्जे चेक किए गए, तेल भी नापा गया, लेकिन सब कुछ ओके मिला। जिसकी वजह से अधिकारियों ने यहां भी पंप संचालक को क्लीन चिट दे दी।


इसके बाद अधिकारियों की टीम ने खैराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे मौजूद लक्ष्मी फीलिंग स्टेशन पर जांच की। यहां पर टीम ने करीब दो घंटे तक पंप की मशीनों को परखा। यहां भी टीम को सबकुछ दुरुस्त मिला। जिसकी वजह से अधिकारियों ने यहां भी पंप संचालक को क्लीन चिट दे दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed