{"_id":"688a685fdbc9d853e203ad67","slug":"raid-on-the-establishments-of-the-independent-candidate-for-the-municipal-president-by-election-on-the-complaint-of-child-labor-sitapur-news-c-102-1-slko1052-137438-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाल मजदूरी की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष उपचुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी के प्रतिष्ठानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाल मजदूरी की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष उपचुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी के प्रतिष्ठानों पर छापा
विज्ञापन
प्रतिष्ठान पर छापा मारने पहुंची टीम।
- फोटो : प्रतिष्ठान पर छापा मारने पहुंची टीम।
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर पालिका के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अतुल वर्मा के प्रतिष्ठानों पर बुधवार को छापा पड़ा। लोग इसे नामांकन वापसी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अतुल वर्मा के बिलौली बाजार स्थित शिव शक्ति ब्रिक फील्ड पर बाल मजदूरों के काम करने की सूचना मिली थी। साथ ही पेट्रोल पंप के नोजल में अनियमितता की शिकायत थी। इसी का संज्ञान लेकर छापा मारा गया। वहीं, नाम वापसी के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी अतुल वर्मा के प्रतिष्ठानों पर अचानक छापा पड़ने से उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर इसे अन्याय बताया। अधिकारियों ने जांच के बाद पेट्रोल पंप को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया है।
खनन अधिकारी ने तीन घंटे की भट्ठे की छानबीन
जिला खनन अधिकारी शालिनी ने नायब तहसीलदार राकेश त्रिपाठी, लेखपाल रमाकांत, सरिता, आशुतोष, मनोज कुमार के साथ बिलौली बाजार स्थित शिव शक्ति ब्रिक फील्ड की जांच की। तीन घंटे की जांच के दौरान अधिकारियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों से दस्तावेज मांगे। अधिकारियों ने नक्शे से मिलान कर भट्ठे की नापजोख की। नायब तहसीलदार राकेश त्रिपाठी ने बताया कि भट्ठे पर बाल मजदूरी की शिकायत एसडीएम कार्यालय को मिली थी। वहीं, दूसरी तरफ तहसीलदार महमूदाबाद अनिल कुमार, विधिक माप निरीक्षक शशांक त्रिवेदी, पूर्ति निरीक्षक निशी अग्रवाल के नेतृत्व में एक टीम ने फतेहपुर मार्ग स्थित अतुल पेट्रोलियम पर छापा मारकर मशीनों के नोजल की जांच की। पांच लीटर में 10 से 20 एमएल की कमी पाई गई। अधिकारियों ने दोबारा परीक्षण की बात कहकर अग्रिम आदेशों तक पेट्रोल पंप का संचालन रोक दिया।
इनसेट
विधायक की पोस्ट हुई वायरल
छापे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्या ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘जो हो रहा है गलत हो रहा है, मुझे इसकी जानकारी न थी और न है’। लोग उनकी पोस्ट को कार्रवाई से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
इनसेट
बगावत कर सुर्खियों में आए अतुल
वर्ष 2023 में हुए पालिका चुनाव में अतुल वर्मा ने भाजपा से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उस दौरान अतुल वर्मा को 7770 मत प्राप्त हुए थे। हालांकि 2023 में बगावत के कारण ही पार्टी ने उन्हें छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। उपचुनाव में भी वह पार्टी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। चर्चा है कि भाजपा की राह में सबसे बड़ा रोड़ा अतुल वर्मा ही बन सकते हैं।
कोट-
हम डरने वाले नहीं
जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। मेरा चुनाव जनता लड़ रही है। ऐसी कार्रवाइयों से हम डरने वाले नहीं है। हम पूरी ताकत से खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।
- अतुल वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी