{"_id":"60c1040f8ebc3e65a76a8843","slug":"quick-bullets-in-kanshiram-colony-kanta-ballam-went-on-sitapur-news-lko581732866","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी में तड़तड़ाई गोलियां, चले कांता-बल्लम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कॉलोनी में तड़तड़ाई गोलियां, चले कांता-बल्लम
विज्ञापन
सीतापुर। शहर की सीमा से सटे थाना रामकोट इलाके की कांशीराम कॉलोनी में बुधवार की देर शाम दबंगों ने जमकर बवाल किया। कई राउंड हवाई फायरिंग के बीच कांता-बल्लम चलाए। घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
रामकोट इलाके में कांशीराम कॉलोनी में बुधवार देर शाम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से शहर के चित्रा टाकीज निवासी एक व्यक्ति की शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर एक पक्ष के दबंग लोग आ गए और जमकर लाठी-डंडे, कांता-बल्लम चलाए। कई राउंड हवाई फायरिंग की गई।
घटना में कांशीराम के कमलेश और बीच बचाव करने में कांशीराम कॉलोनी की एक महिला अफसाना भी घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर एसओ रामकोट संजीत सोनकर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
सीओ सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि नशे में रामजी और कमलेश के बीच विवाद हुआ है। हवाई फायरिंग की बात सामने आ रही है। कमलेश और एक महिला घायल हुई है। मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।