{"_id":"6990b9aed60f5dd8a000bfce","slug":"question-papers-kept-under-camera-surveillance-sitapur-news-c-102-1-slko1037-150169-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कैमरे की निगरानी में रखे गए प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कैमरे की निगरानी में रखे गए प्रश्नपत्र
Sat, 14 Feb 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में महज चार दिन बचे हैं। शनिवार को 146 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। नाइट विजन कैमरे से इनकी निगरानी हो रही है। केंद्र के बाहर पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
10वीं व 12वीं के प्रश्नपत्रों को तीन दिन से जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्रवार पहुंचाने की कवायद चल रही थी। आखिरी दिन शनिवार को सभी केंद्रों पर इन्हें पहुंचा दिया गया है। प्रश्नपत्र पहुंचने से पहले स्ट्रांग रूम को तैयार कर लिया गया था।
यहां पर नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे अंधेरे में भी सक्रिय रहेंगे। प्रश्नपत्र पहुंचते ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में इन्हें स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र केंद्रवार पहुंच गए हैं। कमरे को सील करा दिया गया है। कमरे के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा के दिन सीसीटीवी की निगरानी में यह कमरा खोला जाएगा। उसके बाद प्रश्नपत्र का वितरण शुरू होगा।