फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   put the bodies in front of sp house

एसपी आवास के सामने शव रख किया प्रदर्शन

Thu, 03 Sep 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 03 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
एसपी आवास पर काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव का अंतिम संस्कार कराया गया। सीओ सिटी का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


रामकोट इलाके के नेरी खुर्द गांव निवासी राजेश (27) पुत्र छंगा की बुधवार देर शाम मौत हो गई। उसके परिवारीजनों ने आरोप लगाया था कि करीब 20 दिन पूर्व राजेेश मवेशी चराने गया था, जहां पड़ोस के गांव बिटकुरिया निवासी आरिफ से उसका विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरिफ ने उसे बुरी तरह डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से जख्मी होने के चलते बुधवार देर शाम राजेश की मौत हो गई थी। इससे नाराज परिवारीजन गुरुवार सुबह शव लेकर सीधे एसपी आवास पहुंच गए और घेराव कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर सीओ सिटी राहुल मिठास, एसओ रामकोट मौके पर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह उन्हें शांत कराया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।


दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। सीओ सिटी ने बताया के आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed