{"_id":"56eae1734f1c1b96258b456c","slug":"public-hearing-portal-was-breathless","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई पोर्टल हुआ बेदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई पोर्टल हुआ बेदम
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसमस्याओं के निराकरण को मुख्यमंत्री की आईआरजीएस (समंवित शिकायत निवारण प्रणाली) का जिले में दम निकल रहा है। कारण यह है कि आईआरजीएस के जरिए आए 1261 शिकायतें लंबित हैं, लेकिन इनके निस्तारण के बजाए अफसर सीएम के ड्रीम प्रणाली के संचालन में लापरवाह बने हैं। जबकि समयावधि भी बीत चुकी है।
विज्ञापन
यही वजह है कि यहां पर शिकायतों का अंबार लगा है। मालूम हो कि आमजन की शिकायतों का फौरीतौर पर निस्तारण के लिए सीएम अखिलेश की पहल पर जनसुनवाई पोर्टल तैयार किया गया है। इससे आवेदकों को भाग-दौड़ से राहत मिलेगी, वहीं प्रशासन को भी हर शिकायत के समाधान को अलग-अलग पत्रावली नहीं बनानी पडे़गी।
विज्ञापन
लेकिन जिले में यह पोर्टल बेहद कच्छप गति से चल रहा हैं। आलम यह है कि इस पोर्टल पर 1261 के करीब शिकायतें लंबित हैं। पर विभागीय अफसर शिकायतों के समाधान में रूचि ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे में लंबित शिकायतें समय बीतने के बाद भी निस्तारण की राह देख रही हैं।
विज्ञापन