फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Property of transgenders who beg impotent to beg will be confiscated

Sitapur News: नपुंसक बना भीख मंगाने वाले किन्नरों की जब्त होगी संपत्ति

Sun, 11 Dec 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Property of transgenders who beg impotent to beg will be confiscated
सीतापुर। लोगों को नपुंसक बनाकर भीख मंगाने के मामले में आरोपी किन्नरों की अपराध से कमाई गई संपत्ति जब्त होगी। इस मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

थाना रामपुर मथुरा के टिकठा के रहने वाले अरविंद कुमार उर्फ मोहिनी किन्नर का आरोप था कि गांधी नगर की रहने वाली काजल किन्नर और उसके साथी शन्नों किन्नर ने उसे फुसलाकर झांसे में लिया। उसका नाजुक अंग काट दिया। इसके बाद कई दिनों तक उससे भीख भी मंगवाई। अपनी जान बचाकर वह किसी तरह से भाग निकला। उसने कई जगह न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक अक्टूबर 2021 में केस दर्ज किया था। जून 2022 में आरोपी किन्नर और उनके साथी शन्नों किन्नर, राहुल तिवारी को अपराध निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपियों की अपराध से कमाई हुई संपत्ति का पता लगा रही है। इसे जल्द ही जब्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की माने तो करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसे जब्त किया जाना है। पुलिस के मुुताबिक आरोपियों ने अपराध से धन अर्जित करने के बाद इस संपत्ति को खरीदा था।

इसी माह होगी कार्रवाई
सीओ सिधौली यादवेंद यादव ने बताया कि संपत्ति को इसी माह में जब्त कर लिया जाएगा। मौजूदा समय में आरोपी और उसके साथी जेल में बंद हैं। काफी दिनों से उसकी संपत्ति का पता लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed