{"_id":"639715b3e446c548fc18bb9f","slug":"property-of-transgender-will-be-seized-who-made-people-impotant-and-force-them-to-beg","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : नपुंसक बनाकर भीख मंगाने वाले किन्नरों की जब्त होगी संपत्ति, करीब दो करोड़ की प्रोपर्टी पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : नपुंसक बनाकर भीख मंगाने वाले किन्नरों की जब्त होगी संपत्ति, करीब दो करोड़ की प्रोपर्टी पर कसेगा शिकंजा
Mon, 12 Dec 2022 05:28 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Dec 2022 05:28 PM IST
सार
मामले में आरोपी किन्नरों पर गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया था और जून 2022 में आरोपी किन्नर व उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस संपत्ति का पता लगा रही है और अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोगों को नपुंसक बनाकर भीख मंगाने के मामले में आरोपी किन्नरों की अपराध से कमाई गई संपत्ति जब्त होगी। इस मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
थाना रामपुर मथुरा के टिकठा के रहने वाले अरविंद कुमार उर्फ मोहिनी किन्नर का आरोप था कि गांधी नगर की रहने वाली काजल किन्नर और उसके साथी शन्नों किन्नर ने उसे फुसलाकर झांसे में लिया। उसका नाजुक अंग काट दिया। इसके बाद कई दिनों तक उससे भीख भी मंगवाई। अपनी जान बचाकर वह किसी तरह से भाग निकला। उसने कई जगह न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बड़े निकाय वाले शहरों को 13 के बाद मथेंगे मुख्यमंत्री योगी, रोड शो और बड़ी सभाएं करेंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाने की तैयारी में कांग्रेस, 26 जनवरी से शुरू होगा 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक अक्टूबर 2021 में केस दर्ज किया था। जून 2022 में आरोपी किन्नर और उनके साथी शन्नों किन्नर, राहुल तिवारी को अपराध निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की।
पुलिस अब आरोपियों की अपराध से कमाई हुई संपत्ति का पता लगा रही है। इसे जल्द ही जब्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की माने तो करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसे जब्त किया जाना है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपराध से धन अर्जित करने के बाद इस संपत्ति को खरीदा था।
इसी माह होगी कार्रवाई
सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि संपत्ति को इसी माह में जब्त कर लिया जाएगा। मौजूदा समय में आरोपी और उसके साथी जेल में बंद हैं। काफी दिनों से उसकी संपत्ति का पता लगाया जा रहा था।