फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   project

Sitapur News: बड़ी परियोजनाओं को पूर्ण करने में बरती जा रही लापरवाही

Fri, 24 Feb 2023 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
project
सीतापुर। जिले में विभिन्न विभागों की 50 लाख से ऊपर की कई परियोजनाओं की प्रगति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे यह परियोजनाएं अधूरी हैं। इसमें से कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का समय से कार्य पूर्ण न होने से जनसामान्य को दिक्कत हो रही है। बजट को पुनरीक्षित कराए जाने के बाद भी कार्य अधूरे हैं।
विज्ञापन

बड़ी परियोजनाओं को पूर्ण करने में कार्यदायी संस्थाएं संजीदा नही हैं। इससे वह अधूरी हैं। बिसवां तहसील में शारदा नदी के दायें किनारे पर स्थित ग्राम छोलहा, श्रीराम पुरवा, गोड़ियन पुरवा, नई बस्ती और कहारन पुरवा व अन्य की शारदा नदी के कटान से सुरक्षा के लिए स्टड निर्माण की परियोजना की लागत 10.38 करोड़ स्वीकृत है।
विज्ञापन

इस कार्य को जुलाई 2022 में पूर्ण करने के निर्देश थे। बावजूद इसके काम अधूरा है। इसी तहर लहरपुर क्षेत्र के लीलापुरवा, बरछता, चटेला आदि गांवों को कटान से बचाने के स्टड निर्माण कार्य भी अधूरा है। राजघाट नैमिषारण्य में मंडप हाल और भवनों का निर्माण बीते साल अप्रैल में पूर्ण होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्य भी अधूरा है। अन्य कई कार्य भी तय समय पर नही पूर्ण हो सके हैं। इससे उद्देश्य की पूर्ति नही हो रही है। संबंधित लोगों को इसका लाभ नही मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed