फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   primary schools education will Improve

सुधरेगी प्राइमरी स्कूलों की पढ़ाई

Mon, 31 Aug 2015 11:18 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला
सीतापुर/अमर उजाला Updated Mon, 31 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी  माध्यम के स्कूलों की तर्ज पर अब प्राइमरी में भी सरल तरीके से बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। इन्हें आसान शिक्षा मुहैया कराने को स्कूलों में प्ले कार्ड व मुखौटों का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


उनके माध्यम से बच्चों को अक्षर व भाषा का ज्ञान कराया जाएगा। इसके अलावा कक्षाओं का बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाया जाएगा। कक्षाओं में रीडिंग संबंधी मैटेरियल लगाया जाएगा।
विज्ञापन



इस बारे में आदेश जारी कर शासन ने चालू शैक्षिक सत्र से ही यह व्यवस्था लागू करने की हिदायत दी है। आम तौर पर अंग्रेजी स्कूलों में नौनिहालों की पढ़ाई को बेहतर माना जा रहा है। वही सरकारी स्कूलों में तमाम प्रयास के बावजूद शैक्षिक गुणवत्ता में आपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बेसिक विभाग ने सुधार के लिए नए प्रयोग का निर्णय लिया है। इसमें नौनिहालों को किताबी ज्ञान के बजाए कार्टून का सहारा लिया जाएगा। शुरुआती दौर में स्कूल आने वाले नौनिहालों को आसानी से अक्षर ज्ञान हो, इसके लिए प्लेकार्ड व मुखौटे का प्रयोग किया जाएगा।

इन कार्डों के जरिए गिनती, अक्षर व चित्र का परिचय कराया जाएगा। साथ ही कहानी के जरिए उनको ज्ञान दिया जाएगा। कक्षा को रीडिंग मटेरियल से सजाया जाएगा जिससे जिधर भी नौनिहाल अपनी नजर फरें उधर ज्ञान संबंधी ही चित्र दिखाई दें।


यह प्रयोग इस सत्र से प्राइमरी स्कूलों में लागू किया जाएगा। इस संबंध में शासन ने निर्देश दिए है। इसके अलावा जिला प्रशिक्षण समन्वयक को चार दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed