{"_id":"6477922a2c9bcd48960576eb","slug":"pregnant-woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-sitapur-news-c-13-1-265072-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप
Thu, 01 Jun 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांडा (सीतापुर)। बिसवां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झौआखुर्द निवासी गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। महिला के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिसवां कोतवाली क्षेत्र के झौआखुर्द निवासी अंकित का विवाह आठ जुलाई 2022 को रेउसा थानाक्षेत्र के खुरलिया गांव निवासी आरती देवी (22) के साथ हुआ था। आरती गर्भवती थी। पति अंकित के मुताबिक बुधवार सुबह अचानक आरती की तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा पहुंचा।
यहां ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर अनिल सचान ने आरती को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों को मामले की सूचना दी गई, तो वह भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। भाई सुरेश कुमार ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी, तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।