फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pradhan's son died due to electric shock when iron rod touched high tension wire

Sitapur News: हाईटेंशन तार से छुई लोहे की रॉड करंट लगने से प्रधान पुत्र की मौत

Mon, 18 Aug 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 18 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son died due to electric shock when iron rod touched high tension wire
जहांगीराबाद से मृतक फहीम की फाइल फोटो।
जहांगीराबाद (सीतापुर)। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को ध्वजारोहण कर वापस आ रहे बाइक सवार प्रधान पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। दानपुरवा गांव के संपर्क मार्ग पर हाईटेंशन लाइन से झंडे की रॉड छू जाने से उनको करंट लगा। हादसे में बाइक सवार दो अन्य लोग झुलस गए।
विज्ञापन

जहांगीराबाद ग्राम पंचायत की प्रधान साजिदा खातून हैं। दानपुरवा में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अमृत सरोवर पर शुक्रवार को उनके पति मुनीर अहमद अंसारी व उनके दो पुत्र मुशीर व फहीम (23) अपने साथियों के साथ ध्वजारोहण करने गए थे। वापस आते समय एक बाइक पर फहीम सवार हुए, उनके हाथ में लोहे के राॅड में लगा तिरंगा झंडा था। बाइक विनय चला रहे थे, बीच में अहरार बैठे थे। दानपुरवा गांव के निकट संपर्क मार्ग पर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से झंडे की राॅड छू गई। करंट लगने से तीनों बाइक सवार छिटक कर दूर जा गिरे। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से पहले बिसवां फिर उसके बाद खैराबाद के बीसीएम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने फहीम को मृत घोषित कर दिया, वहीं झुलसे अन्य दोनों का इलाज जारी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि फहीम बहुत मिलनसार थे। वह जहांगीराबाद में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे, साथ में अपने पिता के लकड़ी व्यवसाय में भी हाथ बंटाते थे। मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों का हुजूम उनके घर पर उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed