{"_id":"63cadcf0573cbe130b003dbf","slug":"practicals-will-be-under-online-monitoring-colleges-connected-with-cameras-sitapur-news-lko6673496131-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ऑनलाइन निगरानी में होंगे प्रैक्टिकल, कैमरों से जुड़े कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ऑनलाइन निगरानी में होंगे प्रैक्टिकल, कैमरों से जुड़े कॉलेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल परीक्षाएं शनिवार से प्रारंभ होगी। यह परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होगी। शुक्रवार को दिनभर कंट्रोल रूम के जरिए कॉलेजों को जोड़कर उसका ट्रायल किया गया। कुछ विद्यालय ऑफलाइन होने की वजह से दिक्कतें आई। इस पर उन्हें फोन करके ऑनलाइन किया गया फिर वहां की सुविधाएं परखी गई।
21 जनवरी से प्रैक्टिकल शुरू हो रहे है। इसकी ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी। इसके लिए बनाए गए केंद्रों को सीसीटीवी से जोड़ दिया गया है। शुक्रवार को इन कॉलेेजों में लगे कैमरों का ट्रायल किया गया। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के जरिए इसकी हकीकत परखी गई। साथ ही वहां पर लैब की सुविधाएं देखी गई।
कंट्रोल रूम से ही निर्देश दिए गए कि जहां-जहां पर विद्यार्थी व परीक्षक रहेंगे वहां की पूरी कवरेज कैमरे के माध्यम से होनी चाहिए। साथ ही वाइस रिकार्डिंग भी चालू हालात में बनी रहे।
विज्ञापन
इस ट्रायल के दौरान कई विद्यालयों के कैमरे ऑफलाइन ही थे। कहीं पर रिचार्ज की समस्या दी थी तो कहीं पर अन्य तकनीकी खामी आ रही थी। इससे कंट्रोल रूम के जरिए उनको निर्देशित किया गया। उसके बाद वहां के कैमरे चालू करके हकीकत देखी गई।
शनिवार से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो रही है। पहले दिन कितने विद्यालयों में प्रैक्टिकल होंगे और कहां-कहां पर परीक्षक पहुंचने की सूचना है। इसकी जानकारी डीआईओएस को भी नहीं है।
उन्होंने बताया परीक्षक आने की सूचना सीधे कॉलेज के मेल पर दी जा रही है। कॉलेज ही जानकारी देगे परीक्षक आए है कि नहीं। अगर निर्धारित परीक्षक नहीं पहुंचते है तो शासन को सूचना भेजी जाएगी। निर्धारित समय में सभी विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल कराए जाएंगे।