{"_id":"67f026cb69ba1798510e154f","slug":"practical-exams-for-missed-subjects-will-be-held-on-7th-and-8th-april-sitapur-news-c-102-1-slko1053-129642-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सात व आठ अप्रैल को होगी छूटे विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सात व आठ अप्रैल को होगी छूटे विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
Sat, 05 Apr 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। इंटर में छूटे विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शामिल होने का अब अंतिम अवसर है। सात व आठ अप्रैल को जिले के चार केंद्रों पर परीक्षा करवाई जाएगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। मूल्यांकन का काम भी हो गया है। इस समय रिजल्ट तैयार हो रहा है। कई विद्यार्थियों की किसी कारणवश प्रयोगात्मक परीक्षाएं छूट गई थीं।
ऐसे विद्यार्थियों को शासन ने अब अंतिम अवसर दिया है। सात व आठ अप्रैल को शहर के चार स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षा करवाई जाएगी। विद्यार्थी अपने निर्धारित कॉलेज से संपर्क कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि निर्धारित हो गई है। इंटर के छूटे हुए विद्यार्थी अपने विषय की परीक्षा दो दिन में दे सकते हैं।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में होंगी परीक्षाएं
जीआईसी सीतापुर में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल व अकाउटेंसी एवं अंकेक्षण की परीक्षा होगी। जीजीआईसी सीतापुर में गृहविज्ञान, अग्रवाल इंटर कॉलेज में कंप्यूटर व जेएलएमडीजे इंटर कॉलेज खैराबाद में कृषि विषय की परीक्षा होगी।
अर्ह शिक्षक लेंगे परीक्षा
अगर निर्धारित केंद्र पर परीक्षक नहीं पहुंचते है तो प्रधानाचार्य तत्काल डीआईओएस को इसकी जानकारी देंगे। लोकल स्तर पर ही अर्ह शिक्षक को अनुमोदित करके उसी दिन परीक्षा करवाई जाएगी।