फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power supply to 250 villages remained disrupted for 11 hours

Sitapur News: 250 गांवों की 11 घंटे ठप रही बिजली

Sun, 28 Jun 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 28 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 250 villages remained disrupted for 11 hours
सीतापुर। भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही फॉल्ट से आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। संदना इलाके में शुक्रवार देर रात इनकमिंग केबल फुंकने से करीब 250 गांवों की 11 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं, पुराना सीतापुर उपकेंद्र की मुख्य लाइन में शुक्रवार रात फॉल्ट आने से करीब सात घंटे तक 50 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। कुछ लोगों ने बिजली उपकेंद्र पहुंचकर विरोध भी जताया। मिश्रिख, तंबौर व लहरपुर में भी फाॅल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

संदना इलाके में तीन दिन से बिजली आपूर्ति बेपटरी है। शुक्रवार रात करीब दो बजे 250 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कई घंटे बीतने के बाद जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने शिकायत की। अफसरों ने बताया कि इनकमिंग केबल जल गया है। केबल बदलने में कई घंटे लग गए। ऐसे में शनिवार दोपहर करीब एक बजे इन गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। मोहकमगंज निवासी शिवसागर ने बताया कि बिजली व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। खेतों में इस समय सिंचाई चल रही है, लेकिन पर्याप्त बिजली न मिलने से परेशानी हो रही है। संदना निवासी जगमोहन ने कहा कि बिजली कटौती से पेयजल व्यवस्था से लेकर रोजमर्रा के काम-धंधे तक प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों की नींद पूरी न होने के कारण उन्हें सुबह विद्यालय जाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

शहर के पुराना सीतापुर उपकेंद्र की मुख्य लाइन में शुक्रवार रात नौ बजे फाॅल्ट आ गया। इससे दुर्गापुरवा, कजियारा, श्यामनाथ फीडर बंद रहे। इन फीडरों से जुड़े करीब 50 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद रही। सात घंटे बाद शनिवार भोर चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसी तरह मिश्रिख, पिसावां, रामपुर मथुरा व तंबौर इलाके में भी बिजली आपूर्ति में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुंका ट्रांसफार्मर
गोंदलामऊ ब्लॉक परिसर का ट्रांसफार्मर शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक धू-धूकर जलने लगा। ट्रांसफार्मर से लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। जिसके बाद आपूर्ति बंद कर दी गई। समय रहते आपूर्ति बंद होने से हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed