{"_id":"671a963d86d97c21aa078c54","slug":"postal-department-will-organize-a-camp-for-pensioners-from-november-4-sitapur-news-c-102-1-slko1037-120987-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेंशनरों के लिए 4 नवंबर से कैंप लगाएगा डाक विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेंशनरों के लिए 4 नवंबर से कैंप लगाएगा डाक विभाग
Fri, 25 Oct 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। डाक विभाग अब पेंशनरों के लिए स्पेशल कैंप लगाने जा रहा है। इस कैंप में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के साथ समझौता कर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवाने की पहल की है। इसके तहत डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान चार दिन चलाया जाएगा। मुख्य डाकघर अधीक्षक सीतापुर मंडल पुरुषोत्तम नाथ ने बताया कि यह कैंप 4 नवंबर को महोली उपडाकघर, 8 नवंबर को बिसवां उपडाकघर, 16 नवंबर को सिधौली उपडाकघर और 25 नवंबर को सीतापुर प्रधान डाकघर में कैंप लगाया जाएगा।
डोर स्टेप सुविधा देने की भी तैयारी
मुख्य डाकघर अधीक्षक सीतापुर मंडल पुरुषोत्तम नाथ ने बताया कि पेंशनभोगियाें के लिए डोर स्टेप की सुविधा भी दी जा रही है। इसके तहत चेहरा प्रमाणीकरण और अंगुलियों के निशान का प्रमाणीकरण किया जाएगा। डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले सभी पेंशनभोगियों को उनके घर पर ही यह सुविधा दी जाएगी।
बताया कि इसका उद्देश्य है कि सभी पेंशनभोगी, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वृद्ध पेंशनभोगी आसानी से अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकें। इस अभियान में पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवाने के लिए किसी भी प्रकार के सरकारी दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की कोई आवश्यकता नही होगी। न ही किसी एजेंसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता होगी। पेंशनभोगी को केवल नजदीकी डाकघर या नजदीकी डाकघर के डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करना है। डाकिया या डाक सेवक ऐसे पेंशनभोगी के पते पर जाकर डोर स्टेप सेवा प्रदान कर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवाएगा।