{"_id":"65a38d7de4a6e71798056d4a","slug":"police-station-resolution-day-became-a-joke-responsible-remained-absent-from-the-chair-sitapur-news-c-102-1-slko1037-8469-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: थाना समाधान दिवस बना मजाक, कुर्सी से नदारद रहे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: थाना समाधान दिवस बना मजाक, कुर्सी से नदारद रहे जिम्मेदार
Sun, 14 Jan 2024 01:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। समय- दोपहर 1 बजकर 4 मिनट। स्थान- शहर कोतवाली परिसर... कोतवाली क्षेत्र निवासी एक रिक्शा चालक प्रभारी निरीक्षक कक्ष में दाखिल हुआ। किसी पान वाले ने उसके सात सौ रुपये छीन लिये थे। वह अपनी समस्या जिम्मेदारों को बताने कोतवाली पहुंचा था। वहां प्रभारी निरीक्षक की खाली कुर्सी देखकर मायूस हो गया। पीड़ित ने बताया कि समाधान दिवस पर सोंचा था कि तुरंत सुनवाई हो जायेगी। कड़ाके की ठंड में अफसर भी नदारद हो गये।
कुछ इसी तरह शहर कोतवाली से कई फरियादी मायूस होकर लौट गये। प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ला ने बताया कि समाधान दिवस पर मात्र एक शिकायत आई थी, उसका निस्तारण कराया है। बाकी कोई शिकायत ही नहीं आई है। कुछ इसी तरह जिम्मेदारों की उदासीनता से थाना समाधान दिवस उपेक्षा का शिकार हो गया।
कुछ इसी तरह, रेउसा थाना क्षेत्र में कुल 10 फरियादियों ने शिकायती पत्र देकर अपनी समस्याएं बताईं। इसमें चार पुलिस, 6 राजस्व से संबंधित रहीं। कुल 10 शिकायतों में से जिम्मेदार एक का भी निस्तारण न कर सके। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को संवेदनशीलता के साथ समाधान दिवस पर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
कानूनगो की अध्यक्षता में संपन्न कराया थाना दिवस
सकरन थाना परिसर में समाधान दिवस को कानूनगो विक्रम श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न करा दिया गया। इस दौरान पांच शिकायती पत्र आये, जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। वहीं, तंबौर में नायब तहसीलदार अशोक यादव व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने शिकायतें सुनीं। कुल 8 शिकायतों में 6 राजस्व व 2 पुलिस से सम्बंधित थी। जमीनी विवाद के मामलों में खेत मेड़ की हदबंदी व कब्जेदारी की 6 शिकायतों में से 4 का व पुलिस से जुड़ी 2 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। वहीं, खैराबाद थाना में कुल सात शिकायतें आईं। इसमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार मनीष तिवारी, कानूनगो राजेश पांडे, लेखपाल विवेक कुमार पांडे, नगरपालिका से जय प्रकाश व इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह मौजूद रहे।